Arrah News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

Arrah News: पीरो में बुधवार की शाम सासाराम रोड स्थित शिव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीरो बिजली कार्यालय के कैशियर समेत चार लोगों को कुचल दिया. इस घटना में कैशियर उपेन्द्र राय की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि इस घटना में आकृष कुमार और अदिति कुमारी नामक दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं.

Arrah News: पीरो में बुधवार की शाम सासाराम रोड स्थित शिव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीरो बिजली कार्यालय के कैशियर समेत चार लोगों को कुचल दिया. इस घटना में कैशियर उपेन्द्र राय की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि इस घटना में आकृष कुमार और अदिति कुमारी नामक दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. तीनों जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. इधर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार बताया जाता है. हालाकि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

विद्युत कार्यालय कैशियर की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार तरांव (रोहतास) निवासी उपेन्द्र राय पीरो विद्युत कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत थे और पीरो के नया बस पड़ाव इलाके में रहते थे. बुधवार की शाम उपेन्द्र राय अपने पड़ोसी सिद्धनाथ तिवारी के साथ पीरो बाजार आने के क्रम में ज्वाला मार्केट के समीप अवस्थित शिव मंदिर के बगल में खड़े होकर आपस मे बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पीरो के ज्वाला मार्केट निवासी किराना व्यवसायी अजय कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अदिति कुमारी अपने छोटे भाई आकृष कुमार (8 वर्ष) को किड्स स्कूल से लेकर वापस घर लौट रही थी और सड़क पार करने के लिए वहां खड़ी थी. इसी दौरान पीरो बाजार की ओर से तूफान की तरह तेज गति से जा रहे एक ट्रैक्टर ने चारों को कुचल दिया और तेज गति से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: 850 करोड़ की लागत से बिहार का पहला खेल अकादमी बनकर तैयार, रोजगार के मिलेंगे मौके

ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार, लोगों में आक्रोश

इधर इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. इस घटना में कैशियर उपेन्द्र राय की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि अन्य दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये थे. आनन फानन में सभी जख्मियों को पीरो अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आरा रेफर कर दिया। वही पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया है. इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

यह भी पढ़ें: खेल अकादमी में मिलेंगी मेडिसिन, न्यूट्रिशन, सहित जरूरी सुविधाएं, पहले निदेशक रविंद्रर शंकरन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.