नौकरी की तैयारी में नहीं होगी संसाधनों की कमी : अजय सिंह

मदद की मुहिम के अंतर्गत टीम के द्वारा शनिवार को बड़हरा विधान सभा के सारसिवान एवं राजपूतान पचायना के युवाओं को जो पुलिस एवं अर्मी की बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं को जंपिंग गद्दा का वितरण किया गया.

बड़हरा. प्रखंड के युवाओं के बीच समाजसेवी अजय सिंह द्वारा जंपिंग गद्दा बांटने का काम लगातार जारी है. मदद की मुहिम के अंतर्गत टीम के द्वारा शनिवार को बड़हरा विधान सभा के सारसिवान एवं राजपूतान पचायना के युवाओं को जो पुलिस एवं अर्मी की बहाली की तैयारी कर रहे युवाओं को जंपिंग गद्दा का वितरण किया गया. इससे पहले बड़हरा प्रखंड के बंधु छपरा, सबलपुर, बिशनपुर और फुहा गांव के युवाओं के बीच जंपिंग गद्दा का वितरण किया गया था. गद्दा वितरण के दौरान युवाओं के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ नौकरी पाने का आत्मविश्वास भी दिख रहा था. गद्दा पाने वाले युवाओं ने कहा कि हमें नौकरी सहित फिजिकल की तैयारी करने के लिए संसाधनों की कमी से जूझना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं. अजय सिंह जी ने बड़े भाई का किरदार निभाते हुए हम सभी की मदद की मुहिम को जारी रखा है. किसी भी गांव से आये युवाओं की मदद की जा रही है. अजय सिंह ने कहा कि पंचायत के गांव या आसपास के गांव के बच्चे मिल कर प्रैक्टिस करें और नौकरी लें. समाजसेवी ने कहा कि युवाओं के समक्ष सरकारी नौकरियों की तैयारी में सबसे बड़ी परेशानी हाइ जम्प के लिए गद्दे की कमी थी, जिसे दूर करने के लिए ये कदम उठाया है. दर्जनों गावों में युवाओं को ऑन- डिमांड जम्पिंग गद्दा मुहैया करा दिया. मालूम हो कि पिछले कई महीनों से फिजिकल और ट्रेनिंग की तैयारी के लिए गद्दा का वितरण अजय सिंह की टीम द्वारा किया जा रहा है. गद्दा वितरण के दौरान अजय सिंह के अलावा नीरज सिंह, टिंकू सिंह और राम प्रताप सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >