पिकअप वैन ने बाइक सवार देवर भाभी को मारी टक्कर, दोनों जख्मी

पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव के समीप मंगलवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव के समीप मंगलवार की दोपहर पिकअप ने बाइक सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में तरारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी बहादुर सिंह की 25 वर्षीया पत्नी आशा कुमारी व शत्रुघ्न रवानी का 30 वर्षीय पुत्र धनजी कुमार है एवं दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं. इधर आशा कुमारी ने बताया कि वह अपने देवर धनजी कुमार के साथ बाइक से अपने गांव से पीरो बाजार आ रही थी. उसी दौरान बचरी गांव के समीप पीछे से आ रही पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद में इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >