सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गुरुवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गुरुवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी धनोज चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र लव कुमार है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बाइक से सोनवर्षा गांव अपने रिश्तेदार के घर गया था. गुरुवार की दोपहर जब वह वापस बाइक से घर लौट रहा था. उसी दौरान सोनवर्षा गांव में ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >