शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

विभिन्न जगहों की छापेमारी में 30 लीटर देसी शराब बरामद

बिहिया

. बिहिया थाने की पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ सोमवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शराब बरामदगी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया. थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि बगही एवं ओसाईं गांवों में की गयी छापेमारी में 30 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.

हालांकि पुलिस की भनक पाकर धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल हो गये. वहीं, पुलिस ने बिहिया नगर स्थित धुस महादलित बस्ती में भी छापेमारी की, जहां से लगभग एक हजार पांच सौ लीटर महुआ पाश बरामद कर उसे नष्ट किया गया. पुलिस की छापेमारी टीम में श्वान दस्ता भी शामिल रहा. पुलिस की सघन छापेमारी को लेकर धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >