वाहन चेकिंग अभियान में 12 वाहनों से पुलिस ने वसूला जुर्माना

बिहिया चौरास्ता पर चलाया गया अभियान

बिहिया.

थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता पर चलाये गये सघन वाहन चेकिंग अभियान में सोमवार को पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की जांच की. इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों के चालकों की हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग समेत डिक्की की गहन तलाशी ली.

इसके अलावा पुलिस ने चार पहिया वाहनों के भी डिक्की व गाड़ी की तलाशी ली. थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास ने बताया कि अभियान के दौरान 12 वाहनों से 12 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया है. पुलिस की लगातार सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >