सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हुई घटना

आरा

. आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव निवासी शिवजी शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू शर्मा है.

इधर परिजन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में बाइक से जगदीशपुर नयका टोला जा रहा था. उसी दौरान दुलौर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उसके बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि दूसरा बाइक सवार आंशिक रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >