अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त

बिहिया नगर स्थित शिव मंदिर के समीप से खनन विभाग की टीम ने जब्त किया वाहन

बिहिया.

थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित शिव मंदिर के समीप से खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर बिहिया थाना को सौंप दिया है. हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया. बिहिया पुलिस ने बताया कि बिना वैध कागजात के बालू लेकर जाते ट्रैक्टर को खनन विभाग ने जब्त किया है. बताया कि मामले में ट्रैक्टर के चालक व मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >