सड़क हादसे में बाइक सवार पलंबर मिस्त्री समेत दो जख्मी

संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस बंगला के समीप सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस बंगला के समीप सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पलंबर मिस्त्री समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी राजगृह महतो के 45 वर्षीय पुत्र गुड्डू महतो एवं स्व.राज किशोर महतो का 35 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार शामिल हैं. इधर, विमलेश कुमार ने बताया कि गुड्डू महतो पेशे से प्लंबर मिस्त्री है और वह उसी के साथ लेबर का काम करता है. रविवार की दोपहर दोनों नसरतपुर गांव से बाइक द्वारा संदेश ब्लॉक जा रहे थे. उसी दौरान चिल्होस बंगला के समीप सड़क पर बालू गिरने से उनकी बाइक असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >