ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों रेफर

शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव निवासी रवींद्र यादव का 29 वर्षीय पुत्र चंदन यादव व उसी गांव के निवासी मुन्ना चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र भीम चौधरी शामिल हैं. दोनों दोस्त हैं. इधर घायलों के परिजनों ने बताया कि दोनों सोमवार की दोपहर गांव से किसी काम से पास के रानीसागर गांव जा रहे थे. उसी दौरान ईटवा गांव के समीप ट्रैक्टर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में दोनों के बाये पैर फ्रैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >