जामुन के पेड़ से गिरकर युवक जख्मी, पटना रेफर

बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर फरना गांव में रविवार की दोपहर हुई घटना

आरा

. बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर फरना गांव में रविवार की दोपहर जामुन के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर फरना गांव निवासी राज किशोर माली का 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह गांव के बगीचे में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था.इस दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >