मवेशी चराने गये किशोर की पोखर में डूबने से मौत

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव में शुक्रवार की सुबह मवेशी चराने गये किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी रामाशंकर यादव का 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है, जो चौथी कक्षा का छात्र था. इधर, रितेश की बुआ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर से भैंस चराने के लिए गांव में स्थित पोखरा के किनारे गया था, जहां पर वह पोखर में नहाने लगा.

इसी दौरान वह पोखर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहां मौजूद लड़कों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकला. परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहनों में छोटा था. उसके परिवार में मां कांति देवी, तीन बहन रेखा, छठिया, पूजा, तीन भाई बिजेंदर, रोहित एवं पंकज हैं. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां कांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >