ट्रेन से गिरने से अज्ञात युवक की मौत

कोईलवर एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर शनिवार की सुबह हुई घटना

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत ट्रेन से गिरकर एवं काटने के कारण होना प्रतीत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >