सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप हुई घटना

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप शुक्रवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी हृदयानंद सिंह का 38 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है.

इधर, जख्मी युवक के पिता हृदयानंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह गांव से आ रहा था. उसी दौरान जीरो माइल के समीप अज्ञात वाहन उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >