घर से मजदूरी के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

आरा स्टेशन के पूर्वी साइड स्थिति में डाउन लाइन पर गुरुवार की रात हुई घटना

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूर्वी साइड स्थिति में डाउन लाइन पर गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मुहल्ला वार्ड नंबर-45 निवासी सुरेश पासवान का 31 वर्षीय पुत्र तूफानी कुमार है, जो मजदूरी करता था.

इधर, फोन पर बात करने पर मृतक के भाई सत्यदेव कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह करीब सात बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था. काम करने के लिए वह बराबर कोईलवर, कुल्हड़िया एवं दानापुर जाता रहता था. वह खुद ऑटो चलाने के लिए निकल गया था. इसी बीच यह घटना घट गयी. गुरुवार की रात करीब दस बजे उन लोगों को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद परिजन रेल थाना पहुंचे. उसके बाद रेल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने छह बहन व चार भाई में पांचवें स्थान पर था, उसके परिवार में मां बुधनी देवी, पत्नी रानी देवी एवं एक पुत्री चांदनी है. इस घटना के बाद मृतक की मां बुधनी देवी, पत्नी रानी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >