बाढ़ के पानी में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत

बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बुधवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बुधवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी अजीत राय का नौ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है. वह तीसरी कक्षा का छात्र था.

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया की पूरे गांव में बाढ़ का पानी आ गया है. बुधवार की दोपहर वह गांव के बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था. उसी दौरान बाढ़ के पानी में डूब गया. इसके बाद वहां मौजूद बच्चों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि आयुष अपने दो भाईयों में बड़ा था. उसके परिवार में मां आशा देवी एवं एक छोटा भाई मुन्ना कुमार है. उसकी मां आशा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >