रिजर्व के नाम पर लूट गया ऑटो बरामद, पिस्टल और मैगजीन भी मिला

आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास हथियार के बल पर लूटा गया था ऑटो पुलिस देख ऑटो छोड़ कर भाग निकले बदमाश, धरपकड़ में जुटी पुलिस गड़हनी थाने के सहंगी गांव जाने के नाम पर बिहिया से बदमाशों ने रिजर्व लिया था ऑटो

आरा.

आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास रविवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर एक ऑटो लूट लिया. हालांकि कुछ ही घंटों बाद रामडिहरा के समीप ऑटो बरामद कर लिया गया. ऑटो से एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन भी जब्त किया गया है, लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आ सके. पुलिस अपराधियों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

ऑटो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव निवासी विकास कुमार का बताया जा रहा है. एसपी मिस्टर राज की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर पिस्टल, मैगजीन और ऑटो की बरामदगी की जानकारी दी गयी. पुलिस के अनुसार रविवार की रात गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव जाने के नाम पर एक युवक ने बिहिया से विकास कुमार का ऑटो रिजर्व किया था. रास्ते में उसने फोन कर दो अन्य बदमाशों को बुला लिया और आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव के पास ऑटो एवं मोबाइल लूट लिया. उसके बाद विकास कुमार किसी तरह बगल के एक गांव पहुंचा और ग्रामीणों के मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही आयर थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की पीछा की. इधर, गड़हनी थाने की पुलिस द्वारा भी घेराबंदी की. उसी दौरान पुलिस से घिरता देख अपराधी रामडिहरा गांव के समीप ऑटो छोड़ कर भाग निकले. पुलिस द्वारा ऑटो से एक देसी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है. उसे लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >