ससुराल से मायके जा रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत

महिला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी थी

आरा.

कोईलवर एवं आरा स्टेशन के बीच शनिवार की रात ट्रेन से गिरकर पटना निवासी महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी राहुल कुमार की 23 वर्षीया पत्नी शालू कुमारी है.

इधर, जीआरपी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि महिला अपने ससुराल बिहटा से ट्रेन पकड़ कर अपने मायके भोजपुर के जगदीशपुर जा रही थी. उसी दौरान वह कोईलवर स्टेशन के समीप वह चलती ट्रेन से गिर गयी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस वहां पहुंची और पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन रेल थाना पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >