मारपीट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा थाना पुलिस ने गोठहुला गांव से आरोपित को पकड़ा

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव से मंगलवार की शाम की. गिरफ्तार गोठहुला गांव निवासी ललन साह का पुत्र सन्नी कुमार है.

बताया जाता है की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव निवासी रामनवमी यादव के पुत्र रामजीत कुमार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो लख के समीप आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस संबंध में द्वारा नवादा थाना में सन्नी कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त अभियुक्त उसी समय से फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >