ऑटो ने बाइक सवार मामा-भांजे को मारी टक्कर, जख्मी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप बुधवार की दोपहर ऑटो ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गुरेज गांव निवासी अशोक कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रविकांत कुमार एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह है. दोनों रिश्ते में मामा-भांजे लगते हैं. इधर घायलों के परिजन ने बताया कि बुधवार को सुनील कुमार सिंह एकादशी लेकर गुरेज गांव अपने बहन के घर गया था. उधर से वापस लौट के क्रम में वह अपने भांजे को लेकर वरुण जा रहा था. उसी दौरान दुलौर गांव के समीप पीछे से आ रहे ऑटो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में दोनों मामा-भांजे को काफी चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >