सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी

बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप रविवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप रविवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी रामबाबू, दरिमन एवं आयर थाना क्षेत्र के बलीगांव निवासी सुरेश कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि रविवार की दोपहर तीनों बाइक द्वारा बिहिया की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान अमराई नवादा के समीप उनकी बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >