कोईलवर में सरेराह बाइक सवार उचक्कों ने वृद्ध से छीना पैसों का थैला

85 हजार की झपट्टामारी, जांच में जुटी पुलिस

कोईलवर.

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित अतिव्यस्त हॉस्पिटल रोड में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे एक वृद्ध से बाइक सवार उचक्कों ने पैसों से भरा थैला छीन लिया और आराम से फरार हो गये. वृद्ध जबतक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार उचक्के आंखों से ओझल हो गये. घटना सोमवार दोपहर एक बजे के करीब हॉस्पिटल रोड के अंडरपास के समीप की है.

इस बाबत पीड़ित नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी मो नसीर अहमद ने बताया कि उन्होंने कोईलवर के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक लाख 85 हजार रुपये निकाला था. इन पैसों में एक लाख रुपये के बंडल उन्होंने अपने पैंट की पैकेट में रख लिये और बाकी बचे 85 हजार रुपये उन्होंने साथ रखे थैले में रख लिया और घर वापस आने लगे. इसी बीच शहीद कपिलदेव चौक से आगे बढ़कर जैसे ही वे अंडरपास के नजदीक पहुंचे ,पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और थैले में रखे 85 हजार रुपये झपट्टा मारकर फरार हो गये. हालांकि झपट्टामारी के दौरान उन्होंने इसका विरोध भी किया, लेकिन असफल रहे. पीड़ित ने बताया कि जबतक वे कुछ समझ पाते तब तक वे कोईलवर चौक की ओर तेजी से भाग निकले. इधर घटना के बाद घटनास्थल के पास कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गयी. बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना कोईलवर पुलिस को दी. इधर सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तमचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास के दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके. साथ ही पुलिस ने इलाके में पूर्व में इस तरह की वारदातों में शामिल अपराधियों पर भी नजरें टेढ़ी की है.घटना के बाद मिली सूचना के बाद डीआइयू की टीम भी कोईलवर पहुंची और घटना को लेकर आवश्यक छानबीन की. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी है और जल्द ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर