पिकअप चालक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीते वर्ष 23 दिसंबर को हुई थी घटना

आरा.

पीरो थाना पुलिस ने रोहतास निवासी पिकअप वैन चालक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के ठेकी टोला उसके घर से रविवार को की. गिरफ्तार आरोपित रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के ठेकी टोला गांव निवासी विजेंद्र पासवान का पुत्र राकेश कुमार उर्फ जटूल राम है.

बता दें कि दिसंबर 23 को रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बेलखरिया गांव निवासी सह पिकअप ऑनर रामबचन सिंह के पुत्र कमलेश सिंह अपना पिकअप लेकर अपने गांव से आरा जा रहे थे. जाने के क्रम में जैसे ही वह पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल लेने के लिए आये, तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उनके पिकअप ओवरटेक कर उनके आगे आकर अपना बाइक रोकी और कहा कि तुम्हें दिखाई नहीं देता. इसी पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इसके बाद पीरो थाना में जख्मी कमलेश सिंह द्वारा एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >