उदवंतनगर के समीप हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गये. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरे युवक का इलाज परिजन द्वारा अपने स्तर से कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार जख्मियों में उदवंतनगर गांव निवासी संतोष प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं उसी गांव का निवासी उसका दोस्त शामिल है. बताया जाता है कि बुधवार की शाम दोनों बाइक द्वारा बाजार जा रहे थे. उसी दौरान उदवंतनगर गांव के ही समीप अज्ञात वाहन उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >