ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत

आरा-कारीसाथ रेवले स्टेशन के बीच हुई घटना

आरा.

आरा-कारीसाथ रेवले स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी.

पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >