अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ट्रक चालक को मारी टक्कर, मौत

तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव के समीप बुधवार की रात हुई घटना

आरा.

तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ट्रक चालक को टक्कर मार दी. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी रामनाथ सिंह का 27 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार है.

वह ओड़िशा में रहकर ट्रक चलाता था. इधर, मृतक के करीबी सुधीर यादव ने बताया कि वह एक अक्टूबर को ओड़िशा से वापस गांव लौटा था. बुधवार को वह बाइक द्वारा तीयर थाना क्षेत्र के अरैला टोला अपने ससुराल गया था. बुधवार की रात जब वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान अरैला गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके तीयर थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में छोटा था. उसके परिवार में मां मरछिया देवी, पत्नी दुलारो कुमारी, पुत्र शिवम कुमार, शिवांशु कुमार एवं पुत्री शिवानी है. इस घटना के बाद मृतक की मां मरछिया देवी, पत्नी दुलारो कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >