हथियारबंद बदमाश ने पूजा पंडाल के पास बैठे युवक को मारी गोली

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाजघटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिसनवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित पूजा पंडाल के समय बुधवार की मध्य रात्रि हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी स्थित पूजा पंडाल के समीप बुधवार की मध्य रात्रि हथियारबंद बदमाश ने पूजा पंडाल के पास बैठे युवक को गोली मार दी. जख्मी युवक को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये.

जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड निवासी राकेश कुमार का 19 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है. इधर, रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे जब वह केजी रोड स्थित पूजा पंडाल के पास बैठा था, तभी उसके चाचा विष्णु कुमार नशे की हालत में वहां आये और वहां मौजूद लोगों से झगड़ा करने लगा. तब उसने उन्हें डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया. इसके बाद बुधवार की मध्य रात्रि विष्णु कुमार अपने साथी गोलू कुमार साथ वहां दुबारा आया और उसने रंजन कुमार को पास बुलाया. जैसे ही रंजन कुमार उसके पास आया, तभी उसे गोलू कुमार ने गोली मार दी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी युवक रंजन कुमार ने गोलू कुमार नामक युवक पर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है. इधर, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि रंजन कुमार एवं विष्णु कुमार रिश्ते में ममेरे-फुफेरे लगते हैं. बुधवार की रात उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विष्णु अपने साथी गोलू कुमार को बुलाकर लाया था, जिसके बाद गोलू कुमार द्वारा गोली मार दी गयी. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >