करेंट की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ले में हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ले में मंगलवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल बुजुर्ग नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला निवासी स्व. सुचित गोसाई के 65 वर्षीय पुत्र राजेंद्र गोसाई हैं.

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह कुछ काम से घर से बाहर जा रहे थे, तभी घर के बाहर रहे बिजली के खंभे में उनका हाथ स्पर्श कर गया, जिसके कारण वह करेंट की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >