घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला का गला काटा, घायल
Copied link
बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में हुई घटना, दहशत
आरा/ बिहिया.
बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में रविवार की देर रात घर में घुसकर एक बदमाश ने महिला की गला काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद भाग रहे आरोपित को उसके पति एवं देवर द्वारा दबोच लिया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गयी. जानकारी के अनुसार महिला थाना क्षेत्र के कटेया गांव वार्ड नंबर- 14 निवासी आशीष कुमार शर्मा की 22 वर्षीया पत्नी अनु कुमारी है. इधर, घायल महिला के देवर आदित्य कुमार ने बताया कि उनके पति बनाही बाजार स्थित आभूषण दुकान में काम करते हैं. गुरुवार की रात जब उनके ससुर मुन्ना सेठ दुकान बंद कर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान फिनगी फाटक के समीप उनका एक्सीडेंट हो गया था. इस दौरान वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे, उनका दोनों पैर टूट गया था, जिसको लेकर परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा से वाराणसी ले गये थे. जबकि घर में उसकी दो भाभी और वह था. इसी बीच रविवार की देर रात गांव के ही एक युवक उनके घर में चोरी की नीयत से घुस गया. इस दौरान भाभी की नींद खुल गई, तभी युवक द्वारा उनका गर्दन काट दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं दूसरी तरफ घायल महिला के देवर आदित्य कुमार ने चोरी करने के लिए घर में घुसने व विरोध करने पर अपनी भाभी का गला काटकर घायल करने का आरोप लगाया है. वहीं इस संबंध में बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित उसी गांव के निवासी वासुदेव यादव का पुत्र ऋषि राज है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है. महिला द्वारा ही उसके मोबाइल में रहे अपने सभी फोटो डिलीट करने के लिए उसे अपने घर बुलाया गया था. वह घर में जाने के बाद महिला द्वारा उसके मोबाइल से अपने सभी फोटो को डिलीट कर दिया गया. जब उसने महिला का मोबाइल मांगा, तो उसने देने से इंकार कर दिया. इसी बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद पहले महिला द्वारा उस पर धारदार हथियार से वार किया गया. जिसके बाद उसने उसका गर्दन काट दिया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था. तब एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य को इकट्ठा किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंध में घायल महिला अनु कुमारी के फर्द बयान पर ऋषि राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उसके द्वारा बताया गया है कि उसके पति ससुर का इलाज करने के लिए वाराणसी गये थे. तभी देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज आई, तो उसने सोचा कि उसके पति आये हैं. जब वह दरवाजा खोलने गयी, तो दरवाजे पर आरोपित युवक खड़ा था और वह जबरन घर में घुसकर उससे बातचीत करने लगा. तभी उसके पति भी आ गये. उसी बीच उसके द्वारा जान मारने की नियत से धारदार हथियार से उसका गर्दन पर वार कर गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.