तीयर के उत्तरदाहा गांव में करेंट की चपेट में आने से बेटे की गयी जान, पिता घायल
Copied link
बिजली के खंभे में लगा अर्थिंग का तार हवा के झोके से युवक के हाथ में सटा
आरा.
तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में गुरुवार की रात विद्युत करेंट की चपेट में आने से पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, पुत्र को बचाने के क्रम में पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव वार्ड नंबर-1 निवासी राजेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है. वह स्नातक का छात्र. जबकि घायल उसके पिता 45 वर्षीय राजेंद्र यादव है. इधर, मृत छात्र के बड़े पिता सीताराम यादव ने बताया कि गुरुवार की रात वह गांव में घूमने के लिए निकला था, जहां बिजली के खंभे में लगे अर्थिंग का तार हवा के कारण उसके हाथ से स्पर्श कर गया और वह करेंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. तभी गांव के लड़के द्वारा इसकी सूचना उसके पिता को मिली. सूचना पाकर पिता वहां पहुंचे और उसे बचाने के क्रम में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां प्रभावती देवी, दो बहन लालझारो, मनीषा एवं एक भाई सुनील कुमार है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया. उसकी मां प्रभावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.