कंटेनर ने स्कूल वैन और ऑटो में मारी टक्कर,दर्जन भर बच्चे घायल

हादसे में ऑटो और वैन के चालक भी जख्मी

कोईलवर.

एनएच-922 के पटना-बक्सर फोरलेन पर कुल्हड़िया गांव के समीप बच्चों से भरी एक स्कूल वैन को कंटेनर ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी. इस दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो भी इन दोनों से टकरा गया. इस घटना में स्कूल वैन में सवार पांच बच्चों समेत दो शिक्षिका और वैन के चालक समेत ऑटो में सवार दो लोग जख्मी हो गये.

घटना के वक्त स्कूल वैन कुल्हड़िया से बच्चों और शिक्षकों को लेकर कोईलवर स्थित स्कूल आ रहा था. जबकि ऑटो चालक अपने ऑटो पर 06 वर्षीय बेटे को बिठाकर कोईलवर अस्पताल ले जा रहा था. पटना-बक्सर फोरलेन पर हुई इस घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों में सवार बच्चों और अन्य के बीच चीख पुकार मच गयी. टक्कर लगते ही आसपास से गुजर रहे लोग स्थानीय ग्रामीण और रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों के लोग दौड़े भागे घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर सड़क किनारे किये और पुलिस को सूचना देते हुए आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कोईलवर लेकर भागे. इलाज के दौरान दो बच्चों की स्थिति गंभीर देख उन्हें डॉक्टरों ने सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया. जख्मी सभी बच्चे कुल्हड़िया गांव के ही थे, जिन्हें स्कूल वाहन घर से लेकर स्कूल जा रहा था. घटना की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक दौड़े भागे अस्पताल पहुंचे. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनास्थल पर से कंटेनर, स्कूल वाहन और ऑटो को हाइवे से हटाया. इधर घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोल प्लाजा द्वारा क्षमता से अधिक बालू लदे ट्रकों को मनभावन मोड़ की ओर भेजा जाता है. इस वजह से बक्सर-पटना लेन जाम होने की स्थिति में ऑटो, बाइक, कार, एंबुलेंस, स्कूल वाहन समेत अन्य वाहन भी टोल प्लाजा से मनभावन मोड़ तक रांग साइड से ही जाते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

हादसे में इनको लगी है चोट :

घटना में जख्मी छात्र यश राज, (7 वर्ष), युवराज (9 वर्ष) वर्ग चार, दोनों पिता मिथलेश कुमार, पुष्कर (6 वर्ष) वर्ग-1, पिता मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक(5 वर्ष) यूकेजी पिता सरोज कुमार, हर्षिता कुमारी (10 वर्ष) वर्ग 4, पिता विशाल कुमार, निर्मल कुमार( 5 वर्ष) वर्ग-1 पिता चंद्रगुप्त कुमार सिंह, पीहू कुमारी (6 वर्ष) वर्ग 2, पिता राकेश सिंह (दोनों गंभीर जख्मी) है. जबकि स्कूल की शिक्षिका हेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी सभी कोईलवर थाना के कुल्हड़िया निवासी, वाहन चालक सुमन कुमार (34 वर्ष) पिता रामजी राय, गीधा थाना क्षेत्र के गीधा निवासी, ऑटो में सवार मुस्तफा उर्फ गुड्डू (30 वर्ष) और इनका पुत्र जहीरुद्दीन (6 वर्ष) है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >