बिजली करेंट से आठ वर्षीया बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम
Copied link
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में बुधवार की शाम हुई घटना
आरा.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में बुधवार की शाम बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी कन्हैया कुमार की आठ वर्षीया पुत्री सौम्या कुमारी है. इधर, परिजन ने बताया कि घर में लोहे का दरवाजा लगा है. उसी के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है. दरवाजा खोलने व बंद करने के दौरान बिजली का तार बीच से कट गया था. जिसे किसी ने नहीं देखा था. तार कटे होने के कारण दरवाजे में करेंट आ रहा था. बुधवार की शाम जब बच्ची दरवाजा खोल रही थी. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. तब आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन उसे वापस गांव ले गये. घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. मृत बच्ची की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.