दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चचेरी सास, दामाद समेत चार जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर व सनदिया गांव के बीच मंगलवार की देर शाम हुई घटना

आरा

. आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर एवं सनदिया गांव के बीच मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चचेरी सास, दामाद समेत चार लोग जख्मी हो गये.

उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक बाइक पर सवार गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी मंजी महतो की 36 वर्षीया पत्नी विद्यार्थी देवी एवं कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी पशुराम महतो का 17 वर्षीय पुत्र मुन्नू कुमार शामिल हैं. दोनों रिश्ते में सास व दामाद लगते हैं. जबकि दूसरी बाइक पर सवार गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव (अख्तियारपुर) निवासी मनबोध तुरहा का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी 32 वर्षीय इंदल प्रसाद शामिल हैं. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार मुन्नू कुमार अपने चचेरे भाई राकेश के हल्दी में शामिल होने के लिए गीधा से अपनी चचेरी सास विद्यार्थी देवी को लेकर सरैंया जा रहा था. जबकि दूसरी बाइक पर सवार इंदल प्रसाद एवं नीतीश कुमार बाइक से सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे. उसी दौरान रतनपुर एवं सनदिया गांव के बीच दोनों की बाइकें सीधी भिड़ं गयीं, जिसमें चारों जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >