आरा.
आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जानकारी के अनुसार घायलों में शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 58 वर्षीय छतु प्रसाद एवं 50 वर्षीया उनकी पत्नी शर्मिला देवी शामिल हैं. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ बाजारी मुहल्ला में रहते हैं एवं गोढ़ना रोड में अपनी बर्तन की दुकान चलाते हैं. इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह बाइक द्वारा अपनी पत्नी शर्मिला देवी के साथ गांव जा रहे थे. उसी दौरान छोटी सासाराम के समीप वाहन उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस हादसे में छोटू प्रसाद को काफी चोटें आयी हैं.
