आरा.
नवादा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बहिरो लख के पास सोमवार को की. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के बहिरो निवासी हरेंद्र यादव का पुत्र बिट्टू यादव उर्फ अपराधी यादव उर्फ आदित्य यादव है.बता दें कि 9 अक्टूबर 25 को बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव (वर्तमान पता बाबू बाजार जहाजी कोठी वी मार्ट) निवासी नीतीश कुमार अपने अपने दोस्त रितेश कुमार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ला उसके मामा घर गया था. जहां कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा गाली-गलौज व झगड़ा करते हुए फायरिंग कर दी गयी थी. इस दौरान गोली लगने से नीतीश कुमार जख्मी हो गया था. जख्मी नीतीश कुमार की पत्नी कली सिंह द्वारा बहिरो निवासी रौशन कुमार सहित पांच-छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार उक्त आरोपित पूर्व में भी आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित रहा है.
