कोईलवर सिक्स लेन पुल पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर

जख्मी युवक पटना जिले के मसौढ़ी का है रहनेवाला

कोईलवर.

पटना-बक्सर फोरलेन सड़क के कोईलवर सिक्सलेन पुल के पूर्वी छोर पर गुरुवार की अहले सुबह छह बजे के करीब आरा से पटना जाने वाले लेन में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराया. इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. हादसे में उसके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. इधर घटना के समय आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक सहायता दिलाई और इलाज के लिए पटना भेजा. प्रत्यक्षदर्शीयों ने कहा कि घायल युवक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह आरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अहले सुबह पटना के मसौढ़ी लौट रहा था. इसी दौरान पुल पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया. फिलहाल युवक का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >