कीटनाशक का सेवन करने से पटना निवासी युवती की हालत बिगड़ी
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान में सोमवार की दोपहर कीटनाशक का सेवन करने से पटना निवासी युवती की हालत काफी गंभीर हो गयी, जिसके बाद उसके रिश्ते में लग रहे भाई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त युवती पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के मनेर गांव निवासी 20 वर्षीया रिया पाठक है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका इंटर का परीक्षा केंद्र बिहटा में था. परीक्षा देने के बाद वह रमना मैदान पहुंची. वहां पर वह अपनी कुछ सहेलियों के साथ बैठी हुई थी. उसी दौरान उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. हालांकि उक्त युवती ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.