2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 50 लीटर देसी शराब बरामद

नामजद प्राथमिकी, तस्कर की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

कोईलवर.

चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब निर्माण के एक बड़े अड्डे का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. साथ ही 50 लीटर देसी शराब भी बरामद की है.

थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव में शराब बनायी जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को आते देखकर शराब बनाने वाला तस्कर मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. इस मामले में सलेमपुर गांव निवासी सुजीत यादव के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >