आरा.
तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के समीप रविवार की सुबह सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार दो बुजुर्ग महिलाएं जख्मी हो गयीं. जबकि अन्य बाल-बाल बच गये. उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.जानकारी के अनुसार घायलों में तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव निवासी इंद्रदेव पासवान की 60 वर्षीया पत्नी गोरकी देवी एवं केदार पासवान की 55 वर्षीया पत्नी फूलापति देवी शामिल हैं. इधर, गोरकी देवी ने बताया कि ऑटो पर वह अपनी पड़ोसी फूलापति एवं अन्य लोगों के साथ सवार होकर अपने गांव से बिहिया बाजार करने आ रही थी. उसी दौरान कमरियांव गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे में जख्मी बुजुर्ग महिला गोरकी देवी का दाहिना पैर एवं दाहिना हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
