ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप लाइन पर हुई घटना

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर पुलिस द्वारा बनाये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत ट्रेन दुर्घटना में जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >