पोसवा गांव से 40 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब धंधेबाज गिरफ्तार
गड़हनी थाने की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
By DEVENDRA DUBEY |
December 15, 2025 8:05 PM
गड़हनी.
गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव से गड़हनी पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार धंधेबाज पोसवा निवासी अजीत कुमार सिंह, किशन व बीरेंद्र राम हैं. तीनों के खिलाफ मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के कांड संख्या 181 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. आगे की कार्रवाई जारी है. गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पोसवा गांव में बड़े पैमाने पर देसी शराब के धंधा फल फूल रहा है. इसको लेकर सुबह छह बजे छापेमारी की गयी, जो सुबह 10 बजे तक चली. शराब के साथ-साथ 500 लीटर महुआ पॉश को जमीन से निकालकर नष्ट कर कई भट्ठी को भी ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई से पोसवा सहित क्षेत्र में शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 15, 2025 8:05 PM
December 15, 2025 7:52 PM
December 15, 2025 7:48 PM
December 15, 2025 7:44 PM
December 15, 2025 7:39 PM
December 15, 2025 7:37 PM
December 15, 2025 7:15 PM
December 15, 2025 7:10 PM
December 15, 2025 7:04 PM
December 15, 2025 6:21 PM
