ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, जख्मी

संदेश थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के समीप हुई घटना

आरा.

संदेश थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के संदेश गांव निवासी अशोक शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र टुनटुन शर्मा है.

इधर, टुनटुन शर्मा ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने रिश्तेदार के घर से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान नूरपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक में उसके बाइक में टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >