समकालीन अभियान में 82 अभियुक्त गिरफ्तार

139 लीटर देसी एवं 161 लीटर विदेशी शराब भी जब्त

आरा.

भोजपुर पुलिस ने शनिवार को पूरे जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में कुल 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें गंभीर कांडों सहित अन्य प्रकार के कांडों के आरोपित शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावे पुलिस ने 139 लीटर देसी एवं 161 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गयी है. यह विशेष अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >