सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो जख्मी

संदेश और जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई घटना

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककीला गांव पुल के समीप की है, जहां गुरुवार की सुबह बाइक से असंतुलित होकर एक महिला गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

जानकारी के अनुसार जख्मी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना गांव निवासी राजेश प्रसाद केसरी की 45 वर्षीया पत्नी लीलावती देवी हैं. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपने बेटे के साथ बाइक से गांव से जगदीशपुर अपने भाई के शादी में जा रही थीं. उसी दौरान ककीला गांव पुल के समीप वह असंतुलित होकर गिर पड़ीं. जबकि दूसरी घटना संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव की है, जहां गुरुवार की सुबह दो बाइक की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव निवासी लखटू साह का 18 वर्षीय पुत्र नीतेश साह है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बाइक द्वारा देउआर गांव गया था. वापस लौटने के दौरान देउआर गांव के समीप पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार उसके बाइक में टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >