करेंट की चपेट में आने से अधेड़ घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में रविवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव में रविवार की दोपहर करेंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक चाक पर दिया बना रहे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश पंडित हैं, जो वह कुम्हार हैं. दिया व मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं. इधर, घायल के परिजन ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी का दिया बना रहे थे और उसका तार एक जगह पर कटा हुआ था. दिया बनाने के दौरान वह करेंट की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >