रील बनाने को लेकर पत्नी को पीटा

पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव में हुई घटना

आरा.

पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव में रविवार की सुबह रील बनाने को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गयी. मायके वालों द्वारा उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी उदय प्रकाश गुप्ता की 25 वर्षीया पत्नी ममता कुमारी है. इधर, ममता कुमारी ने बताया कि वह बराबर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी. इसी बात को लेकर उसके पति ने रील बनाने से मना किया, जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी और वह जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >