संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत, घर में मचा कोहराम

बाइक की मांग को लेकर ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोपशव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफरबड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में गुरुवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गयी. मृतका के गले पर कटे का निशान पाया गया. मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी सोनू राय की 21 वर्षीया पत्नी उषा कुमारी है.

इधर, पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गांव निवासी मृतका के पति मोदी राय ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री उषा कुमारी की शादी इसी वर्ष 22 मई को बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी सोनू राय के साथ की थी. शादी के एक माह बीत जाने के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा बाइक की मांग की जाने लगी. बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी बेटी उषा से मोबाइल पर बातचीत की थी. हालांकि उस समय सब कुछ ठीक था. शाम में जब उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो बात नहीं हो पायी. इसके बाद आसपास के लोगों से सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गयी है. सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल मटुकपुर गांव पहुंचे. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी,. जहां से ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता मोदी राय ने उसके ससुराल वालों पर बाइक द्वारा अपनी पुत्री उषा कुमारी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतका अपने दो बहन व तीन भाई में दूसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में मां पूनम देवी व तीन भाई विनोद राय, मनीष राय, करण राय एवं एक बहन गूगल देवी है. घटना के बाद मृतका के घर में रोना -धोना मच गया. उसकी मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >