छठ पूजा करने जा रही महिला की मौत से मातम

गड़हनी से बाइक से जा रही थी लसाढी, बाइक से गिरी

पीरो.

छठ पूजा में अपने बेटे के ससुराल जा रही प्रखंड के पचरुखिया गांव निवासी राजकुमारी कुंवर नामक एक महिला की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है. मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष थी. महिला की मौत की खबर से उनके दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस खबर से गांव के लोगों में भी छठ पर्व का उल्लास फीका कर दिया.

जानकारी के अनुसार पचरुखिया गांव निवासी स्व रामायण सिंह की पत्नी राजकुमारी कुंवर सोमवार को अपने बड़े पुत्र के ससुराल छठ पूजा में शामिल होने के लिए जा रही थी. इस क्रम में वे पीरो से यात्री बस पर सवार होकर गड़हनी पहुंचीं और वहां से बाइक से लसाढी जा रही थीं. बताया जाता है कि इसी दौरान रास्ते में उनका मोबाइल गिर गया, जिस कारण वो हड़बड़ा गयीं और चलती बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन उन्हें लेकर गड़हनी अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा रेफर कर दिया. जबकि आरा से चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. हालांकि पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >