छठ व्रत के दौरान ही व्रती महिला को हुई प्रसव पीड़ा, पुत्र रत्न की प्राप्ति

पीरो के प्रसिद्ध बहरी महादेव धाम में छठ व्रत करने आयी थी महिला

पीरो.

प्रखंड मुख्यालय से सटे प्रसिद्ध बहरी महादेव धाम में छठ व्रत करने आयी एक गर्भवती व्रती महिला को व्रत के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाई और बहरी महादेव धाम में ही बने मेडिकल कैंप में बगैर किसी परेशानी का उक्त महिला का प्रसव कराया.

जानकारी के अनुसार पीरो प्रखंड के जगदेवपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की गर्भवती पत्नी सीमा देवी अपने परिजनों के साथ भगवान भास्कर के आराधना के लिए छठ व्रत करने बहरी महादेव धाम आयी थी. सोमवार को काफी खुशनुमा माहौल वहां पहुंची सीमा देवी ने संध्या पहर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ दिया. इसके बाद वहां मौजूद सभी व्रती छठ पूजा के गीत गाते हुए सुबह की तैयारी कर रही थीं. बताया जाता है कि रात्रि करीब दो बजे अचानक सीमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी. यह देख उनके परिजन परेशान हो गये. इधर वहां मौजूद मेडिकल टीम तक जब यह खबर पहुंची तो टीम के डॉक्टर और कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला का इलाज शुरू कर दिया. इस दौरान मेडिकल टीम ने वहा बने कैंप में ही महिला का सफल प्रसव कराया. छठ व्रती महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई. इस खबर को सुनकर महिला के परिजनों के साथ ही वहां आये सैकड़ों छठ व्रतियों और उनके परिजनों ने भी इसे भगवान भास्कर का आशीर्वाद बताते हुए प्रसन्नता जतायी. मंगलवार की सुबह महिला का चिकित्सकों द्वारा विधिवत चेकअप किया गया और जरूरी चिकित्सा मुहैया कराने के बाद जच्चा बच्चा को घर रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >