आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल के समीप गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर में करवाया.जबकि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात अधेड़ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.
